फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man found dead in drain near public toilet in Agra

आगरा: पुलिया के पास नाले में युवक का शव मिलने सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 07 Mar 2022 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 04:57 PM IST
सार

आगरा में शंकर गढ़ की पुलिया के पास के सोमवार की सुबह नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बच्चा जब टॉयलेट के लिए गया तो शव देखकर चीख पड़ा। उसने लोगों को बताया।

विज्ञापन
man found dead in drain near public toilet in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के शंकर गढ़ की पुलिया के पास नाले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के परिजन आ गए।

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि सुबह तकरीबन 11:30 बजे सूचना मिली थी कि शंकर गढ़ की  पुलिया स्थित सार्वजनिक शौचालय के बाहर नाले में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


युवक के कोई जाहिरा चोट नहीं थी। मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में परिजन थाने पर आए। मृतक की पहचान 29 वर्षीय लवकुश के रूप में की। बताया कि वह रविवार रात से घर नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से आया है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है कि लवकुश नाले में कैसे गिरा। परिजनों को भी बुलाया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed