{"_id":"654b8d9fd7245b255e04c4f6","slug":"man-falls-while-digging-soil-youth-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7196-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिट्टी खोदने के दौरान गिरी ढाय, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिट्टी खोदने के दौरान गिरी ढाय, युवक घायल
Wed, 08 Nov 2023 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी खोदने के दौरान गिरी ढाय, युवक घायल
बेवर। गांव राम नगरिया में बुधवार की दोपहर मिट्टी खोदने के दौरान एक युवक पर मिट्टी की ढाय गिर गई। मलबा के नीचे दबे युवक को लोगों ने बाहर निकालने के बाद अस्पताल भिजवाया। राम नगरिया निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू घर की लिपाई के लिए तालाब से मिट्टी खोदने के लिए गया था। दोपहर के समय मिट्टी खोदने के दौरान अचानक उस पर ढाय गिर गई। ग्रामीणों ने चीख पुकार सुन कर बाहर निकाला। जानकारी होने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। युवक को परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
अडूपुर का युवक लापता
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव अडूपुर निवासी एक युवक लापता हो गया। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। रजनीश कुमार ने बताया कि उनका 18 वर्षीय भाई ऋषि दो दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब वह काफी समय तक घर वापस नहीं लौटा तो चिंता हुई। काफी खोजबीन की लेकिन भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद