फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man duped of Rs 10.22 lakh on pretext of business on Telegram group

UP: टेलीग्राम ग्रुप पर मिला बिजनेस का ऑफर, ऐसे लालच में फंसा युवक...गवां बैठा 10.22 लाख रुपये

Tue, 30 Sep 2025 08:02 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 08:02 AM IST
सार

टेलीग्राम ग्रुप पर बिजनेस में मोटे मुनाफे का लालच देकर युवक से ठगी कर ली गई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Man duped of Rs 10.22 lakh on pretext of business on Telegram group
साइबर ठगी

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने हनुमान नगर निवासी करन मयानी से 10.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्हें एक फैशन कंपनी में मुनाफे का लालच देकर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था। इसके बाद कई खातों में रकम जमा करा ली गई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


करन मयानी ने बताया कि 23 जून को उनके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें मृदुला टाटा क्लिक फैशन से बिजनेस करने का ऑफर दिया गया था। इसमें बताया गया कि एक बार जुड़ने पर लाखों रुपये का मुनाफा होगा। इसके लिए प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचने होंगे।
विज्ञापन


वह तैयार हो गए और ग्रुप से जुड़ गए। उन्हें एक टास्क दिया गया। इसमें प्रोडक्ट का प्रचार करना था। उन्हें एक हजार रुपये का मुनाफा हुआ। इसके बाद निवेश करने पर कई गुना अधिक रकम का फायदा बताया। इस पर धीरे-धीरे कर रकम जमा करा ली गई। 26 जून तक 10.22 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें साइबर ठगी का पता चला। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed