फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man disagree with CM speech in rajapur

तुलसीदास का जन्मस्थान सोरों सूकर क्षेत्र है न कि राजापुर

Sun, 01 Nov 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
man disagree with CM speech in rajapur
सोरों(कासगंज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में तीन दिन पूर्व राजापुर को तुलसीदास का जन्मस्थल बताते हुए विकास की घोषणाएं कीं। सीएम की इस घोषणा पर सोरों सूकरक्षेत्र के वाशिंदों और विभिन्न संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी विरोध दर्ज कर रहे हैं। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने साफ कहा है कि यदि राजापुर का तुलसी जन्मस्थली के रूप में विकास किया गया तो सोरों के वाशिंदे बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

राजापुर को तुलसी का जन्मस्थान बताकर विकास की घोषणा से वाशिंदे आहत हैं।
अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि राजापुर को तुलसी का जन्म स्थान बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल के गजेटियर मेें भी साफ लिखा है कि तुलसीदास का जन्मस्थान सोरों सूकरक्षेत्र है। मुख्यमंत्री को इस तरह की घोषणा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसे तय करने का निर्णय विद्वान, इतिहासकार और साहित्यकार ले सकते हैं न कि सरकार इसका निर्णय ले सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम की घोषणा पर ऐतराज किया है। वहीं उन्हें ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस घोषणा को वापस नहीं लेती है तो अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

विहिप ने भी सीएम को भेजा ज्ञापन, जताई आपत्ति
सोरों। सीएम द्वारा तुलसीदास के जन्मस्थान को राजापुर बताने पर विश्व हिंदू परिषद ने भी आपत्ति जताई है। विहिप ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। विहिप के नगर संयोजक सुनील तिवारी ने कहा कि रामचरित मानस में संत तुलसीदास ने स्वयं ही लिखा है कि मैं पुनि निज गुरू सन सुनी कथा सो सूकरखेत। इससे स्पष्ट है कि सोरों सूकरक्षेत्र में तुलसी का जन्म हुआ। तुलसीमानस पत्रिका के संपादक डॉ. प्रभाकर पाराशरी ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय को गलत बताया है। वहीं वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने राजापुर में विकास कराने की घोषणा की है, लेकिन राजापुर को तुलसी का जन्मस्थान बताना गलत है। विश्व हिंदू परिषद के शिव वैंदेल, नरेश त्रिगुणायत, अमरदीप मिश्र आदि ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed