फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies in car collided with auto on highway in agra

आगरा: हाईवे पर टेंपो से टकराई ईको कार, युवक की मौत, सांड़ के हमले में होमगार्ड की गई जान

Sat, 07 Aug 2021 09:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 09:46 AM IST
सार

आगरा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। 

विज्ञापन
man dies in car collided with auto on highway in agra
मृतक पवन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार ईको कार की लोडिंग टेंपो में टक्कर लग गई। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। उसके पिता और भाई घायल हो गए। हादसा करने वाली गाड़ी को नहीं पकड़ा जा सका। उधर, खंदौली क्षेत्र में सांड़ के हमले में होमगार्ड की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


गैलाना निवासी कमल सिंह सब्जी विक्रेता हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे वह सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लोडिंग टेंपो में आ रहे थे। उनके साथ बेटे पवन और सतीश दिवाकर भी थे। सिकंदरा स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने रुनकता की ओर से आती तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने पहले एक बाइक और ठेल को टक्कर मारी, बाद में सब्जी से भरे लोडिंग टेंपो से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर से टेंपो सवार पिता-पुत्र बाहर गिरे। पवन का सिर डिवाइडर से टकरा गया। राहगीरों ने तीनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। वहीं कमल सिंह और सतीश के भी चोट लगी है। मृतक के भाई अंकुर दिवाकर ने बताया कि ईको गाड़ी को लेकर उसका चालक फरार हो गया। उन्होंने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ के हमले में होमगार्ड की मौत
थाना बरहन क्षेत्र के एक होमगार्ड प्रमोद कुमार (53) की ड्यूटी जाते समय थाना खंदौली क्षेत्र में सांड़ के हमले में मौत हो गई। बरहन के गांव सुजानपुर निवासी प्रमोद कुमार होमगार्ड में तैनात थे। वह बृहस्पतिवार की शाम को ड्यूटी करने थाना छत्ता जा रहे थे। 

वह अमानाबाद से एक ऑटो मैं बैठ गए और थाना खंदौली क्षेत्र के मुड़ी जहांगीरपुर पर एक सांड़ ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो में बैठे प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खंदौली पुलिस ने घायल होमगार्ड को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वही ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद कुमार के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। जिसमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed