फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies after drinking alcohol in agra

आगरा: शराब पीने के बाद दो दिन में तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Jan 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jan 2021 10:21 AM IST
सार

  • आगरा जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो दिन में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
man dies after drinking alcohol in agra
आगरा: ग्रामीण की मौत के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एत्मादपुर के गांव अगबार में शुक्रवार को टेलर जमील अहमद, शनिवार को गांव नगला तुलसी में किसान जगत सिंह और गांव नया बांस में हलवाई कोमल सिंह की मौत हो गई। तीन की मौत से गांवों में कोहराम मच गया। मरने वालों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने के बाद मौत का आरोप लगाया। इससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीली शराब पीने से होना नहीं आया है। ग्रामीणों ने गढ़ी गज्जू के दो लोगों पर अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनकी धरपकड़ को दबिश दी। मगर, वे हाथ नहीं आ सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अगवार निवासी 35 वर्षीय जमील अहमद टेलर थे। भतीजे इमरान ने बताया कि गुरुवार रात को चाचा ने गढ़ी गज्जू से शराब खरीदकर पी थी। घर पहुंचने पर उन्हें उल्टियां होने लगीं। मुंह से झाग भी निकलने लगे। उन्हें रात में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे उनकी मौत हो गई। 

जमील की पत्नी नसरीन ने थाना एत्मादपुर में तहरीर दी। इसमें जहरीली शराब पीने से पति की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक से होना आया।

शनिवार तड़के किसान की मौत
शनिवार की तड़के तीन बजे नगला तुलसी में 50 वर्षीय किसान जगत सिंह की मौत हो गई। उनके बेटे लालू ने बताया कि शुक्रवार रात को पिता गढ़ी गज्जू से शराब पीकर घर आए थे। रात में उन्हें उल्टियां होने लगीं। इस पर उन्हें थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां 20 मिनट बाद ही मौत हो गई। इस पर पुलिस को सूचना दी।
 
गढ़ी गज्जू से दो किमी दूर स्थित गांव नयाबास निवासी 45 वर्षीय कोमल सिंह कुशवाहा हलवाई थे। उनकी सुबह दस बजे मौत हुई। उनके भाई दिनेश कुमार ने बताया कि रात में कोमल गढ़ी गज्जू से शराब पीकर आए थे। रात में उन्हें उल्टियां होने लगीं। मुंह से झाग निकले। 

उन्हें कुबेरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां मौत हो गई। इस पर शव घर लेकर आ गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। दो दिन में तीन की मौत की जानकारी पर सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह, एसडीएम प्रियंका सिंह, तहसीलदार प्रीति जैन, निरीक्षक अपराध अनुज सैनी पहुंच गए। 

दो की हार्ट अटैक तो एक की फेफड़ों की बीमारी से मौत : सीओ 
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का पोटमार्टम कराया गया। जमील अहमद की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से होना आया। जगत सिंह की मौत फेफड़ों की बीमारी से होना आया, जबकि कोमल सिंह की मौत का कारण भी हार्ट अटैक से होना आया है। 

ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में अवैध तरीके से मिलावटी शराब बिक्री की जा रही है। इसकी जांच की जा रही है। अगर, कोई यह कार्य कर रहा है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed