फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died

मैनपुरी: वाल्मीकि बस्ती में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
man died
शहर के ताल दरवाजा वाल्मीकि बस्ती निवासी एक युवक की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की ओर से हत्या का शक जताते हुए मोहल्ले के ही युवकों पर शराब पिलाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ताल दरवाजा वाल्मीकि बस्ती निवासी 27 वर्षीय छोटे लाल ने शुक्रवार को मोहल्ले के राजेश और सुमित से अपने जानवर का सौदा 2500 रुपये में किया था। जानवर को बेचे जाने के रुपये से तीनों लोगों ने पहले तो जमकर शराब पी। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। शाम के समय जब राजेश और सुमित जानवर लेने छोटे के घर पहुंचे, तो उसके भाई ने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने छोटे के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में चले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन घर आए। तब छोटे का शव घर में पड़ा मिला। उसकी मां कमला देवी ने थाने में तहरीर देकर नामजद युवकों पर घर से जबरिया ले जाकर शराब पिलाने और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर पुलिस ने मौत की सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed