फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man died in road accident on Agra Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस ने मारी कार को टक्कर, चालक की मौत

Sun, 23 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Man died in road accident on Agra Lucknow Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


हादसा एत्मादपुर क्षेत्र के गांव छलेसर के पास हुआ। मृतक की शिनाख्त दीपू पाल पुत्र राजू पाल निवासी पढ़िन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई। बताया गया है कि रविवार सुबह को दीपू मरीज को भर्ती कराकर औरैया से लौट रहा था।  
विज्ञापन


छलेसर के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस ने कार का टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार चालक दीपू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और कार मालिक घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed