फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died in his nephew wedding in etah

एटा: भतीजे की शादी में सीआरपीएफ जवान की मौत, द्वारचार के दौरान अचानक गिरे और चली गई जान

Tue, 07 Dec 2021 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 07:38 PM IST
सार

एटा में अपने भतीजे की शादी में आए सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। द्वारचार के दौरान वह अचानक गिर गए थे। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
man died in his nephew wedding in etah
सीआरपीएफ जवान की मौत से मातम में बदलीं खुशियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बलदेव से सोमवार को एक युवक की बरात सहावर थाना क्षेत्र के गांव पटना में गई। जहां द्वारचार के समय दूल्हे के चाचा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन और रिश्तेदार उन्हें लेकर एटा मेडिकल कॉलेज आए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा की मौत के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 

विज्ञापन


गांव नगला बलदेव निवासी युवक शिवम की बरात सोमवार को कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के गांव पटना में रामनरेश के यहां गई थी। शिवम के लोगों ने बताया कि बरात में शामिल होने के लिए प्रयागराज से शिवम के चाचा 52 वर्षीय प्रेमसिंह दोनों बेटों के साथ आए थे। 
विज्ञापन


द्वारचार के वक्त हुई घटना
रात करीब 12.30 बजे द्वारचार की रस्म हो रही थी। बैंड-बाजे की धुन बराती नाचे रहे थे। इसी दौरान अचानक प्रेमसिंह गिर पड़े। उनके गिरते ही लोगों ने उन्हें संभाला और हाथ-पैर की मालिश की, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें गाड़ी से मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान थे प्रेमसिंह
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमसिंह सीआरपीएफ के जवान थे। इन दिनों ओडिशा में तैनात थे। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के चलते प्रयागराज में घर बना लिया था। शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए थे। ओडिशा में उनकी मृत्यु की सूचना दे दी गई है। उनकी मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed