फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died in agra after falling from building

मोबाइल लेकर भागा बंदर, छुड़ाने दौड़े युवक की तीन मंजिल से गिरकर मौत

Wed, 30 Aug 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 Aug 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
man died in agra after falling from building
मुकेश (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रावली क्षेत्र में एक बंदर की घुड़की से युवक छत से गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदर युवक का मोबाइल लेकर भाग गया था। वह छुड़ाने दौड़ा तो कई और बंदरों ने घेर लिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के रावली क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक है। यहां बीते डेढ़ साल में चार हादसे बंदरों के कारण हो चुके हैं। इनमें से दो बच्चे पूरी तरह विकलांग हो गए हैं। क्षेत्रवासी बंदरों के डर से घरों में कैद रहते हैं।  
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार की रात रावली क्षेत्र में रहने वाले मुकेश शर्मा अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी छत पर आया एक बंदर उनका मोबाइल ले गया। जैसे ही मुकेश को इसकी भनक लगी तो वे मोबाइल छुड़ाने के लिए दौड़ पड़े। वे अपने मकान की तीसरी मंजिल पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर के पीछे मुकेश को दौड़ता देख कई और बंदर भी आ गए और उन्होंने मुकेश को घेर लिया। इसी दौरान मुकेश जब मोबाइल वाले बंदर की ओर देख रहे थे तो एक बंदर की घुड़की के कारण तीन मंजिल से गिर गए और उनकी मौत हो गए। 


हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मुकेश चाऊमीन विक्रेता थे। मुकेश की मौत के बाद स्‍थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार बंदरों के मामले की शिकायत नगर निगम और अन्य अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed