फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died by train body found on taj express engine at agra cant railway station

दर्दनाक हादसाः ताज एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसा युवक, मौत

Tue, 23 Apr 2019 09:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
man died by train body found on taj express engine at agra cant railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर दिल्ली की ओर से आ रही ताज एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव इंजन में फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। 45 मिनट तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। इस कारण दिल्ली की ओर से आने वाली अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10:20 बजे दिल्ली से आ रही ताज एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी। तभी गाड़ी के इंजन से एक व्यक्ति टकराकर कट गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद व्यक्ति उसके इंजन में फंस गया।
विज्ञापन


ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। शव क्षत विक्षत हो चुका था। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने वाले यात्री आउटर पर ही उतरकर चले गए। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट विजय चक ने बताया कि मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर के कुछ अंग ही मिले हैं। वह तकरीबन 40 साल का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed