फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man defames the girl by creating three fake IDs on Facebook in Agra

Agra : युवक ने फेसबुक पर तीन फर्जी आईडी बनाकर युवती को किया बदनाम, मानसिक तनाव में आई पीड़िता

Mon, 01 Aug 2022 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

पीड़ित युवती ने 14 जून को थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
man defames the girl by creating three fake IDs on Facebook in Agra
थाना जगदीशपुरा में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 'आधी आबादी' पर आफत कम नहीं हो रही है। शुक्रवार रात को दो युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से दो सहेलियों से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया था। रविवार दोपहर को आटो गैंग ने हरियाली तीज पर मायके जा रही महिला को लूट लिया। वहीं जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती को एक युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान कर रहा है। पीड़िता मानसिक तनाव में है। एत्माददौला क्षेत्र में भी एक विवाहिता युवक की धमकी से परेशान है। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की एक युवती को शोहदा परेशान कर रहा है। इससे युवती मानसिक तनाव में है। आरोपी युवक टूंडला का रहने वाला मुकेश मसीह है। पीड़ित युवती का आरोप है कि मुकेश उसे काफी समय से परेशान करता चला आ रहा है। वह उसे कॉल करता है। उसने कॉल उठाने बंद कर दिए। इस पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद उसके परिचित और दोस्तों को मैसेज भेजने लगा। उसे बदनाम कर दिया।

विज्ञापन

तीन आईडी बना चुका है आरोपी 

14 जून को पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। मगर, कुछ नहीं हुआ। अब मुकेश ने फिर से फर्जी नाम से फेसबुक पर आईडी बना ली है। उसके माध्यम से उसे बदनाम कर रहा है। इससे पीड़िता मानसिक तनाव में है। मुकेश अब तक तीन आईडी बना चुका है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी नहीं करने पर दी तेजाब डालने की धमकी

एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले मजदूर ने रविवार को रामबाग चौकी पर तहरीर दी। इसमें कहा कि एक युवक उसकी पत्नी को परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक शादी करने की कहता है। मना करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed