फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dead body found hanging from electric pole in mathura

मथुरा: हाईटेंशन लाइन के पोल से लटका मिला दूधिया का शव, हत्या की आशंका

Sat, 22 Aug 2020 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 04:10 PM IST
सार

  • शुक्रवार दोपहर दूध लेने के लिए घर से निकला, रात को बिजली के पोल से लटका मिला  

विज्ञापन
man dead body found hanging from electric pole in mathura
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में शुक्रवार रात एक दूधिया का शव गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन के पोल से लटका मिला। थाना हाईवे के गांव पंडीपुर निवासी दूधिया शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांव पंडीपुर निवासी 50 वर्षीय दूधिया रमेश पुत्र धरम सिंह दूध लेने के लिए मोटरसाइकिल से निकला। रात करीब आठ बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन ने काफी खोजबीन की और थाना हाइवे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के साथ जब खोजबीन की गई तो गांव के बाहर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। 
विज्ञापन



उसके पास ही हाईटेंशन लाइन के पोल से उसका शव लटका मिला। गले में उसकी ही साफी का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन परिजन का कहना है कि दूधिया की हत्या हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका

मृतक के पुत्र विष्णु और राघव का कहना है कि पिता का आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।  एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। 

पुलिस ने की दूधियों से पूछताछ

हाईवे पुलिस ने रमेश दूध लेने तथा देने के लिए जहां-जहां जाता था, पुलिस ने उनसे पूछताछ की। हाईवे थानाध्यक्ष विनोद  कुमार ने  बताया कि एक दूधिया ने बताया कि रमेश ने उससे कहा कि उसे 50 हजार रुपये की तुरंत आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed