{"_id":"604361558ebc3ee97e293652","slug":"man-committed-suicide-after-killing-his-wife-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ससुराल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर दी जान, बीमारी से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ससुराल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर दी जान, बीमारी से था परेशान
Sat, 06 Mar 2021 04:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र पुरवंशी और उसकी पत्नी कमला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र में अपनी सुसराल आए युवक ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। महिला का शव फर्श पर पड़ा था। जबकि युवक का शव फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर निवासी नरेंद्र पुरवंशी (32) शुक्रवार को पत्नी कमला (30) के साथ आगरा में दवा लेने आया था। आगरा से लौटने के बाद वह जैतपुर के गुड़ियाना स्थित अपनी ससुराल में रुक गया। शनिवार की सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। कमला के मायके वालों ने पुलिस की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमला का शव फर्श पर पड़ा था। गले में फंदा बंधा था। नरेंद्र का शव फंदे से लटका था। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कमला के मायकवालों के अनुसार कमला की शादी 12 साल पहले नरेंद्र पुरवंशी के साथ हुई थी। दोनों चार बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र पुरवंशी मानसिक रूप से बीमार था। गुडियाना में झाड़-फूंक कराने के चक्कर में रुका था। किसी को क्या पता था कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा।