मैनपुरी: तमंचे से सिर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, कमरे में पड़ा मिला शव
युवक ने जब खुद को गोली मारी, तब घर पर उसकी पत्नी नहीं थी। घर पर 10 साल की बेटी थी। वह भी कुछ बता नहीं पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के कस्बा कुसमरा में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे ब्याज पर रुपये दिलाने की बात सामने आई है।
बुधवार की सुबह छह बजे गुलालपुर रोड निवासी 32 वर्षीय प्रियांश उर्फ बंटू पुत्र सुंदरसिंह यादव रोज की तरह अपनी चाय की दुकान खोलने आया। दुकान खोलने के कुछ देर बाद किसी का उसके मोबाइल पर कॉल आया। इसके बाद वह गुस्से में घर गया और तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के दौरान घर में मृतक की 10 वर्षीय पुत्री खुशी पर अकेली थी। मृतक की पत्नी सुबह टहलने गई थी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मकान की तरफ दौड़े और अंदर जाकर देखा तो तो बंटू लहूलुहान पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गई।
पत्नी ने लगाया यह आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह और चौकी इंचार्ज जैकब फर्नांडीज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि किसी शिवम नाम के युवक ने मेरे पति के माध्यम से किसी युवक से रुपये ब्याज पर लिए थे। रुपये वापस ना मिलने पर युवक बंटू को परेशान कर रहा था।
चौकी इंचार्ज जैकव फर्नांडीज का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक का मोबाइल मिला है। सुबह किस व्यक्ति का फोन आया था, कॉल डिटेल खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।