{"_id":"5cf3c9cdbdec2207226ebb8f","slug":"man-commits-suicide-by-jump-in-front-train-due-to-cancer-disease","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से परेशान युवक ने खत्म की जिन्दगी, ट्रेन के आगे लगाई 'मौत की छलांग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से परेशान युवक ने खत्म की जिन्दगी, ट्रेन के आगे लगाई 'मौत की छलांग'
Sun, 02 Jun 2019 06:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
थाना रसूलपुर क्षेत्र में आसफाबाद एवं मोढ़ा के मध्य बीमारी से तंग आकर युवक ने ट्रेन से आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया। बताते हैं कि वह कैंसर से परेशान था।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोती का नगला आसफाबाद निवासी पंचम सिंह उर्फ विशाल (35) पुत्र बुद्धसेन यादव पिछले काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित था। उपचार कराने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी थी। पुलिस की मानें तो उसका गले के साथ चेहरा खराब हो गया था।
इसके कारण वह काफी परेशान रहता था। बताते हैं कि उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। कैंसर की बीमारी से परेशान होकर रविवार को सुबह वह घर से बाहर निकल गया। रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जाकर उसने मोढ़ा और आसफाबाद के मध्य ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

बताया गया है कि इसकी जानकारी होने के बाद खोजबीन करने के लिए भतीजा भी उसके पीछे दौड़ा था। लेकिन उसे बचा नहीं सके। युवक की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी मायके में रह रही है और उसके एक बेटी भी है।