{"_id":"60dff4502ffa4a23160681d4","slug":"man-commits-suicide-after-killing-sister-in-law-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में सनसनीखेज वारदात: गोली मारकर भाभी की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सनसनीखेज वारदात: गोली मारकर भाभी की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदकुशी
Sat, 03 Jul 2021 10:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:53 AM IST
सार
युवक ने अपनी भाभी के कई गोलियां मारी हैं। इसके बाद खुद भी जान दे दी। बताया जाता है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। परिवार के लोग इसका विरोध करते थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बनार में एक युवक ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जैथरा थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बनार निवासी युवक ने शुक्रवार रात तकरीबन दो बजे अपनी भाभी को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य एक युवक की बरात में मैनपुरी गए हुए थे।
विज्ञापन
एक ही कमरे में पड़े मिले शव
युवक और महिला के शव घर के एक कमरे में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन मैनपुरी से अपने गांव पहुंच गए। परिवार में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जाता है कि युवक के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका परिजन कड़ा विरोध करते थे। इसे लेकर कई बार आपस में झगड़ा भी हुआ। 28 जून को भी युवक का अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने किस्सा खत्म करने की धमकी दी थी। तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।