फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man climbs high-tension line tower after dispute with wife

Agra: पत्नी से विवाद के बाद हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा युवक, ग्रामीणों के उड़े होश, बेटे के समझाने पर नीचे उतरा

Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
सार

युवक विवाद के बाद गुस्से में घर से निकल गया और गांव के बाहर लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए आवाज लगाई और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। 
 

विज्ञापन
Man climbs high-tension line tower after dispute with wife
टाॅवर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में सोमवार शाम पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बेटे के समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद वह नीचे उतरा।
विज्ञापन


थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा निवासी धीरू सिंह का सोमवार शाम 6 बजे के किसी घरेलू बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और गांव के बाहर लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए आवाज लगाई और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसका बड़ा बेटा अजब सिंह भी हिम्मत जुटाकर टावर पर चढ़ गया। बेटे ने पिता को शांत रहने और परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए नीचे उतरने की अपील की। बेटे की बातों का असर हुआ और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धीरू सिंह सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के दौरान ग्रामीण लगातार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे। जानकारी पर थाना निबोहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed