फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Climbed At Mobile Tower In Dannahar Mainpuri

रोष: तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, सुनवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Tue, 25 May 2021 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 May 2021 01:07 AM IST
सार

एसडीएम घिरोर अनिल कटियार, तहसीलदार नरेंद्र यादव भी पहुंच गए। युवक से नीचे उतर कर अपनी समस्या से अवगत कराने की बात कही। युवक एसडीएम की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद नीचे उतर आया। 

विज्ञापन
Man Climbed At Mobile Tower In Dannahar Mainpuri
मैनपुरी में टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर को आने वाले रास्ते की समस्या को लेकर जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो युवक सोमवार की सुबह मोबाइल टावर चढ़ गया। जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर आ गए। करीब तीन घंटे तक इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अंत में एसडीएम के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी 33 वर्षीय रामवीर सिंह के घर के जाने वाले रास्ते की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह रामवीर गुस्से में आकर गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ कर बैठ गया। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामवीर से नीचे आने के लिए कहा लेकिन उसने साफ मना कर दिया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम घिरोर अनिल कटियार, तहसीलदार नरेंद्र यादव भी पहुंच गए। युवक से नीचे उतर कर अपनी समस्या से अवगत कराने की बात कही। युवक एसडीएम की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद नीचे उतर आया। युवक के नीचे आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एसडीएम ने मौके पर निस्तारित कराई समस्या
मोबाइल टावर से नीचे उतरे युवक से एसडीएम ने जानकारी ली। उसने बताया कि उसने खेत खरीदा और वहीं पर मकान बनाकर रहने लगा। घर तक आने वाले रास्ते की जगह ग्राम पंचायत की है। जिस पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके चलते घर तक आने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसको लेकर कई बार शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायत पर तुरंत ही एसडीएम ने मौके पर ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही घर के लिए रास्ता साफ कराया। समस्या का समाधान होने के बाद युवक के चेहरे पर खुशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग: कमला नगर में बर्बाद हुआ गंगाजल, भड़के लोग, पुलिस को दी विभाग के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed