{"_id":"5bff199abdec22414a2af55a","slug":"man-climb-on-electric-tower-with-his-six-month-old-daughter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह माह की बेटी को लेकर बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, वजह ऐसी पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह माह की बेटी को लेकर बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, वजह ऐसी पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रुनकता में पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने और दो माह से नहीं लौटने से परेशान अरसैना गांव के एक युवक बुधवार को छह माह की बच्ची को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसकी इस कारस्तानी से हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर उतारा। ससुरालवालों से भी बात कराई। अरसैना निवासी नरेश की शादी मैनपुरी के गांव धोगापुर की रजनी से पांच साल पहले शादी हुई थी। कई महीनों से दोनों में विवाद चल रहा था।
दो माह पहले रजनी अपनी छह माह की दुधमुंही बच्ची जया को छोड़कर मायके चली गई। वह कई बार उसे बुलाने की कोशिश की। पर, पत्नी घर नहीं लौट रही थी। बेटी को परेशान देख युवक बुधवार की सुबह आठ बजे बिजली के टावर पर बच्ची को लेकर चढ़ गया।

यह देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे समझाकर किसी तरह टावर से उतारा गया। फिर उसे लेकर पुलिस चौकी पर आई।
ससुरालवालों को फोन से बुलाकर बात कराई गई। नरेश का कहना है कि छह माह की बच्ची को लेकर वह काफी परेशान था। शासन-प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्ष बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।