फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man burnt alive in agra after fire in shoe factory

शू केमिकल के गोदाम में आग, जिंदा जला युवक

Wed, 14 Jun 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 14 Jun 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
man burnt alive in agra after fire in shoe factory
अाग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज क्षेत्र के रामनगर की पुलिया इलाके में बने गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। गोदाम से निकला केमिकल नालियों में बहने से आग ने पूरी बस्ती को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी दो लोग झुलस गए। हादसे में जिंदा जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


आग लगने की यह घटना आगरा के रामनगर की पुलिया इलाके में घटी। बताया गया है इलाके में महेश नाम के व्यक्ति का केमिकल का गोदाम है। यह केमिकल जूता बनाने के काम में प्रयोग होता है। लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक केमिकल गोदाम से निकलकर बस्ती की गलियों में बहने लगा और देखते ही देखते इसमें आग लग गई। 
विज्ञापन


केमिकल गली और नालियों में बहने के कारण काफी दूर तक फैल गया और आग पूरी बस्ती में फैल गई। अफरा-तफरी के बीच लोग घरों में निकल भागे और खुद को बचाने के प्रयास में जुट गए। गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ‌ब्रिगेड भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में गोदाम मालिक महेश का बेटा राजेश और कालू झुलस गए। वहीं रोहन नाम के युवक की ‌जिंदा जलने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed