{"_id":"5b6d807b4f1c1b40368b4fe9","slug":"man-burnt-alive-after-gas-cylinder-catches-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: घेवर बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, जिंदा जला कारीगर, पांच लोग झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: घेवर बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, जिंदा जला कारीगर, पांच लोग झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में मिठाई विक्रेता के चार मंजिला मकान में बने गोदाम में घेवर बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग में जलकर एक हलवाई की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को एफएच मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
सुभाष चौराहे पर वीरेन्द्र स्वीट्स कॉर्नर के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे ही गली स्थत बिहारी मार्केट में उसका चार मंजिला मकान है। मकान की चौथी मंजिल पर मिठाई का गोदाम है।

गैस सिलेंडर बदलते समय हुआ हादसा
शुक्रवार शाम चार बजे छह हलवाई घेवर बना रहे थे। तभी एक सिलिंडर खाली हो गया। हलवाई सिलेंडर बदल रहा था तभी अचानक उसमें आग लग गई। इसके साथ ही विद्युत तारों के जलने एवं नीचे गिरने से गोदाम में करंट फैल गया।
इससे पूरे मकान में करंट फैल गया। आग लगते ही सभी हलवाई बचने के लिए भागने लगे। इस बीच पूरे गोदाम में आग फैल गयी। पांच हलवाई गैस सिलेंडर बंद करने के प्रयास में झुलस गए।
वहीं कृष्ण मुरारी उर्फ शहरी (35) निवासी नगला छैंकुर थाना टूंडला करंट लगने पर वहीं गिर गया तथा आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कृष्ण मुरारी की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने विद्युत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया। आग में गिर्राज (40), सुखदेव (42) निवासी गढ़ी भक्ति, लाइनपार, टूंडला संतोष (22), राकेश (46), बंटी (24) निवासी गांव नगला छैंकुर झुलस गए। घायलों को एफएच मेडीकल कॉलेज व आगरा में भर्ती कराया है।