{"_id":"69e2709290002efe95084bb1","slug":"man-body-found-hanging-four-hour-protest-staged-with-body-placed-on-road-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी से घिनाैना काम, फंदे से लटका मिला पिता का शव; परिजन ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी से घिनाैना काम, फंदे से लटका मिला पिता का शव; परिजन ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप
Fri, 17 Apr 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:11 PM IST
सार
आगरा में घर के बाहर व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मामले में परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ नहीं की। बेटी को बरामद करने के बाद पिता के खिलाफ प्रार्थनापत्र लिखवा लिया गया। परिवार में दहशत का माहौल था और पिता काफी अवसाद में थे।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर के पास फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु का कारण फंदा लगने से आया। हालांकि परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए 4 घंटे शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर ही माने और अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक बेटी के एक युवक के साथ घर से चले जाने की वजह से तनाव में था।
थाना एत्माददाैला क्षेत्र की युवती 31 मार्च को घर के सामने रहने वाले सोमिल नामक युवक के साथ घर से चली गई थी। युवती के पिता फैक्टरी में मजदूरी करते थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में 2 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई। 8 अप्रैल को युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए। युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिया। नाबालिग होने की आशंका पर उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।
शुक्रवार सुबह 5 बजे युवती के पिता का शव घर के पास बने झप्पर के नीचे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर में 3 बजे परिजन शव को घर लाए। सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने परिजन को समझाया। इस पर 4 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे का आरोप है कि बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया था। पुलिस ने बहन को बरामद कर लिया लेकिन जानबूझकर परिवार के सुपुर्द नहीं किया जबकि वो नाबालिग थी। पुलिस उसे बालिग ही बताती रही। युवक के परिजन से विवेचक की मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
पिता की माैत के बाद सुपुर्द की बेटी
परिजन का आरोप है कि पिता की माैत के बाद पुलिस ने बेटी को परिजन के सुपुर्द कर दिया। बाद में युवती ने बताया कि 31 मार्च को युवक उसे टेढ़ी बगिया क्षेत्र के एक होटल में ले गया था जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसका 4 लोगों ने शोषण किया। बाद में थाना एत्माद्दौला के बाहर छोड़ दिया गया। उसका कहना था कि पुलिस ने आरोपी पक्ष के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की। माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से माैत
एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि युवती के 9 अप्रैल को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने अपने साथ किसी तरह की घटना से इंकार कर दिया था। खुद जाने की बात कही थी। बयान के बाद आयु से संबंधित मेडिकल कराया। मेडिकल बोर्ड ने उसके 19 वर्ष होने की रिपोर्ट दी। इस पर उसे भाइयों के सुपुर्द किया गया है। परिजन ने युवक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण फंदा लगने से मृत्यु आया है।