फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man beaten to death in a field dispute firozabad crime news

फिरोजाबाद: प्लॉट के विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी देहात सहित अन्य थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गया। तब तक आरोपी फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Man beaten to death in a field dispute firozabad crime news
ग्रामीण को पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में प्लॉट को लेकर चले आ रहे विवाद में अनुसूचित समाज के व्यक्ति की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव उड़ेसर रुद्र सिंह निवासी जय सिंह (55) का प्लॉट को लेकर गांव जोधपुर मढै़या निवासी ओमवीर सिंह, अवधेश और धर्मवीर सिंह से विवाद था। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तीनों आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ जय सिंह के प्लॉट पर पहुंचे और लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इससे जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को देख लेने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मृतक की बेटी सोनम ने ओमवीर, अवधेश और धर्मवीर सिंह को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जय सिंह की हत्या के मामले में अवधेश और पवन को गिरफ्तार किया गया है। अवधेश को जय सिंह की पुत्री द्वारा दी गई तहरीर में नामजद किया गया था। जबकि तीन अज्ञात में पवन शामिल था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। वहीं शेष बचे चार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है।

मारपीट का वायरल हुआ वीडियो

आरोपियों द्वारा जय सिंह के साथ की गई मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया था। जो दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियों में हमलावर जय सिंह पर लाठी डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे है। जय सिंह को बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर भी आरोपियों पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में कुछ लोग जय सिंह से विवाद करते दिखाई दे रहे है। जिसमें एक आरोपी के पास पहले से डंडा है। इस बीच वहां एक व्यक्ति डंडा लेकर पहुंचता है और जय सिंह पर हमला कर देता है। तभी पहले से डंडा लिए खड़ा व्यक्ति भी जय सिंह पर हमला करने लगता है। इसके बाद पथराव शुरू होने के साथ ही अफरा तफरी मच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed