{"_id":"59481e914f1c1b6b2f8b4791","slug":"man-arrested-in-agra-university-gulity-of-otp-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः बीएड काउंसलिंग में पकड़ा गया ओटीपी चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः बीएड काउंसलिंग में पकड़ा गया ओटीपी चोर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
agra university
- फोटो : agra university
सीटें भरने के लिए प्राइवेट कालेज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब छात्र बनकर फार्म भरने के नाम पर यह छात्रों की शैक्षणिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार को बीएड काउंसलिंग में अभ्यर्थियों ने प्राइवेट कालेज के एजेंट को पकड़ लिया। ये छात्र बनकर अभ्यर्थियों के निजी जानकारी और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का पता लगा रहा था।
निजी जानकारी मिलने के बाद कालेज एजेंट च्वाइस लॉक में अपने कालेज को फिल कर देता था। माफी मांगने के बाद एजेंट को छोड़ दिया गया। काउंसलिंग प्रभारी डा. संजीव शर्मा ने बताया कि एजेंट भीड़ में छात्र बनकर घुस अभ्यर्थी के ओटीपी, जन्मतिथि, फार्म भर दर्ज मोबाइल नंबर और ड्राफ्ट संख्या का पता लगा लेते हैं। इनसे बचने के लिए अभ्यर्थियों को लगातार आगाह किया जा रहा है।
खंदारी कैंपस में चल रही काउंसलिंग में सोमवार को 799 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 917 को टोकन जारी किए गए थे। शैक्षणिक दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन किया गया। पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर जल्द ओटीपी आ जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया है, इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभी सेंटरों पर हेल्प लाइन नंबर भेजे हैं, यहां फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।