फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for tubewell operator murder in firozabad

लॉकडाउन में उधार लिए थे सात हजार रुपए, मांगे तो दोस्त की जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 05:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 05:27 PM IST
सार

  • आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया नलकूप ऑपरेटर हत्याकांड का खुलासा
  • लॉकडाउन के समय नलकूप ऑपरेटर ने दोनों हत्यारोपियों को रुपए उधार दिए थे

विज्ञापन
man arrested for tubewell operator murder in firozabad
हत्या आरोपी बल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में नलकूप ऑपरेटर की हत्या उसके दोस्तों ने सात हजार रुपए की खातिर की थी। नलकूप ऑपरेटर ने लॉकडाउन के दौरान सात हजार रुपए आरोपियों को उधार दिए थे। वह अपना पैसा वापस मांग रहे थे। आरोपी वापस नहीं दे रहे थे। लगातार तगादा करने की खुन्नस में आरोपियों ने पप्पू के सिर में पत्थर प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बल्लू को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को घटना का खुलासा किया। एक हत्यारोपी पहले ही न्यायालय में सरेंडर कर चुका है। 

विज्ञापन

 
थाना दक्षिण के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू उर्फ लाला नलकूप ऑपरेटर थे। 31 अक्तूबर की सुबह उनका शव परमेश्वर गेट स्थित बिजली घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। शव को कुत्ते खा रहे थे। इसके कारण हाथ की एक अंगुली और चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। परिजनों ने मोहल्ले के ही कल्लू और बल्लू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन



एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि थाना दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह और एचसीपी लक्ष्मीनारायन नलकूप ऑपरेटर रामप्रकाश की हत्या के मामले की जांच में जुटे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हत्या में शामिल मालवीय नगर निवासी बल्लू पुत्र रामभरोसी भागने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल घेराबंदी करके से उसको दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लू ने रची थी हत्या की साजिश

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि रामप्रकाश से हत्यारोपी बल्लू ने तीन हजार रुपए और विजय उर्फ कल्लू पुत्र हरिओम कुशवाहा ने चार हजार रुपए लॉकडाउन के दौरान उधार लिए थे। रामप्रकाश ने उधारी की रकम मांग रहे थे। वापस नहीं करने पर दोनों को अपमानित किया था। इसी खुन्नस में बल्लू ने हत्या की साजिश रची। 

बल्लू और उसका साथी विजय उर्फ कल्लू 30 अक्तूबर की शाम को रामप्रकाश उर्फ पप्पू को घर से बुलाकर कन्हैयानगर ले गए थे। दोनों ने सुनसान जगह पर ले जाकर रामप्रकाश उर्फ पप्पू के सिर में पत्थर प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों फरार हो गए थे। बल्लू ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि इसके साथी विजय उर्फ कल्लू ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed