{"_id":"63430ab52e725a24174df256","slug":"man-arrested-for-making-duplicate-shoes-in-the-name-of-the-company-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कंपनी के नाम से नकली जूते बनाने वाला कारखाना संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कंपनी के नाम से नकली जूते बनाने वाला कारखाना संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
सार
स्केचर्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से आरोपी नकली जूते बनाता था। शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी हितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कंपनी के नाम का मार्का लगाकर नकली जूते बनाने के मामले में मंटोला के टीला नंदराम से एक कारखाना संचालक को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में साइबर कंसल्टिंग एलएलपी के एसोसिएट सत्यवीर सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्केचर्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने उन्हें बाजार में सर्वे, कंपनी के नकली उत्पाद बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। शनिवार को थाना मंटोला पुलिस के साथ टीला नंदराम में एचएस ब्रदर्स पर छापा मारा।
विज्ञापन
तलाशी में स्केचर्स कंपनी के मार्का लगे अपर, सोल, स्टीकर, दो जूते मिले। थाना मंटोला प्रभारी का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी और कॉपीराइट अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीला नंदराम निवासी संचालक हितेंद्र को नामजद किया है। आरोपी का गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पहले भी आए मामले सामने
आगरा में नकली माल बेचने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। नकली मोबिल ऑयल के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद नकली दवा का मामला आया। इसके अलावा आटो पार्ट्स, अंडर गारमेंट, सीमेंट, खाद, सर्जिकल का सामान भी नकली मिल चुके हैं।