फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for beating up home guard in Agra

आगरा: पहले स्कूटर से मारी टक्कर, फिर होमगार्ड से भिड़ गए तीन युवक, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 10:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 10:10 PM IST
सार

खेरिया मोड़ पर रात में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जब होमगार्ड ने रोका तो तीनों उनसे भिड़ गए। मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
man arrested for beating up home guard in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित खेरिया मोड़ पर मंगलवार देर रात स्कूटर सवार तीन युवक होमगार्ड से भिड़ गए। होमगार्ड की पिटाई कर दी। एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद युवकों के पक्ष के लोगों ने चौकी में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा के नगला अजीता के रहने वाले राजकुमार होमगार्ड हैं। मंगलवार को उनकी ड्यूटी डीजल डिपो पर थी। खेरिया मोड़ स्थित फिलिंग स्टेशन के पास स्कूटर सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। युवकों का विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने स्कूटर से उतरने के बाद उनसे हाथापाई करने लगा। जिस पर होमगार्ड ने आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम शुभम निवासी हींग की मंडी कोतवाली है। शुभम के पकड़े जाने की जानकारी होने पर युवकों के परिवार लोग चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed