फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malpura police arrested three gamblers after Holi in agra

जुआरियों पर शिकंजा: मलपुरा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 09 Mar 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

मलपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि खुले में हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Malpura police arrested three gamblers after Holi in agra
जुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार पर थाना मलपुरा पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ककुआ के गांव भोगलपुरा में कुछ लोग खुले में जुए की महफिल सजाएं हार जीत की बाजी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना मलपुरा के पुलिस चौकी ककुआ प्रभारी अमित कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भीमा सहित कई लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 1500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने 30 वर्षीय जीतेंद्र निवासी भोगलपुरा ककुआ, 28 वर्षीय फौरन सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पेंती खेड़ा, फौरन सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी भोगलपुरा ककुआ को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed