{"_id":"6409c0bd7df81d4d0a0c9ca3","slug":"malpura-police-arrested-three-gamblers-after-holi-in-agra-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों पर शिकंजा: मलपुरा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों पर शिकंजा: मलपुरा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, एक फरार
Thu, 09 Mar 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Mar 2023 04:49 PM IST
सार
मलपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि खुले में हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
जुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार पर थाना मलपुरा पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ककुआ के गांव भोगलपुरा में कुछ लोग खुले में जुए की महफिल सजाएं हार जीत की बाजी लगा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद थाना मलपुरा के पुलिस चौकी ककुआ प्रभारी अमित कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भीमा सहित कई लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 1500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस ने 30 वर्षीय जीतेंद्र निवासी भोगलपुरा ककुआ, 28 वर्षीय फौरन सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पेंती खेड़ा, फौरन सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी भोगलपुरा ककुआ को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।