फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   malnutrition

कोरोना महामारी के बीच 731 अतिकुपोषितों का जीवन लगा दांव पर

Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
malnutrition
जिला अस्पताल में बंद पड़ा पोषण पुनर्वास केंद्र - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की उचित देखभाल नहीं हो पा रही है। जिले के 2372 कुपोषित और 731 अति कुपोषित बच्चों का जीवन दांव पर लगा हुआ है। अति कुपोषित बच्चों की संस्थागत देखभाल के निर्देश हैं, लेकिन ये बच्चे घर पर केवल पुष्टहार पर ही निर्भर हैं। पोषण वार्ड में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले साढ़े चार महीने में मात्र पांच बच्चे ही केंद्र पर भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए बाल पोषण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए शासन की गाइड लाइन भी है। हर सप्ताह बच्चे का वजन करने के साथ ही उसकी स्थिति की जांच के आदेश हैं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कुपोषित बच्चों की उचित देखभाल नहीं हो पा रही है। शासनादेश के तहत अति कुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड के पोषण केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो 25 मार्च से 30 जून तक इस केंद्र पर बच्चों को लाने की पूरी पाबंदी रही। जुलाई से बच्चों को भर्ती करने का कार्य फिर से शुरू हुआ, लेकिन जुलाई में मात्र चार बच्चे ही भर्ती कराए गए। जबकि अगस्त में पिछले 18 दिन में मात्र एक बच्चा भर्ती किया गया। जबकि जिले में वर्तमान में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 731 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने देरी से शुरू हुआ टीकाकरण माह
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कोराना महामारी के कारण मई में आयोजित होने वाला बाल पोषण माह इस बार 13 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस माह में नौ माह से पांच वर्ष तक के 2,33,741 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए गांव-गांव केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिन पर एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे आशा और आंगनबाड़ी की मदद से बच्चों को वजन करने के साथ ही बिटामिन ए की खुराक दें।
बच्चों के साथ तीमारदार के लिए भी है व्यवस्था
अतिकुपोषित बच्चों को संस्थागत पोषण देने के लिए जिला अस्पताल में पोषण केंद्र की स्थापना की गई है। नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यहां बच्चे के साथ ही तीमारदार के लिए भी भोजन की व्यवस्था है। साथ रहने वाले तीमारदार को हर रोज 100 रुपये की धनराशि भी देने की व्यवस्था है। 25 मार्च से पहले इस केंद्र पर बेड खाली नहीं मिलते थे, लेकिन साढ़े चार महीने में मात्र पांच बच्चे ही केंद्र पर रखे गए हैं।

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पोषण माह का आयोजन कर बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी की मदद से बच्चों को पोषाहार भी दिलवाया जा रहा है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed