फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make women aware about safety

Agra News: महिलाओं को सुरक्षा के लिए करें जागरूक

Tue, 07 Nov 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Make women aware about safety
कासगंज। ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थिति रुद्राक्ष सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को सुरक्षा के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनसे जुड़ी हुई सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे पात्र महिलाएं योजनाओं का लाभ ले सकें। वहीं उनके अधिकारों के बारे में भी बताएं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, हिंसा से पीड़ितों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग के प्रति सचेत करें। वहीं हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी दें। जिससे जरूरत होने पर महिलाएं उनका प्रयोग कर सकें। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed