Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make-up in bars, moonlit view when the beloved arrives

Agra News: सलाखों में शृंगार, पिया के आने पर चांद का दीदार

Sat, 11 Oct 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Make-up in bars, moonlit view when the beloved arrives
आगरा। हाथों में रची पिया के नाम की मेहंदी। पूजा की थाली में जलते दीपक। आंखों में पति के आने का इंतजार...। जेल की सलाखों में सजा काट रहीं महिला बंदियों ने जब पतियों का दीदार किया तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। यह नजारा शुक्रवार को जिला जेल में देखने को मिला। जेल प्रशासन ने करवाचाैथ मनाने के लिए पूजा के विशेष इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि करवाचाैथ महिलाओं की भावनाओं से जुड़ा है। जिला जेल में पुरुषों के साथ ही महिला बैरक भी हैं। इनमें महिला बंदियों की संख्या 115 है। इनमें से 35 महिलाओं ने करवाचाैथ का व्रत रखा था। उनके लिए पूजा के विशेष रूप से इंतजाम किए गए थे। उन्हें पूजा की थाली दी गई थी। भोजन की अलग से व्यवस्था थी।
विज्ञापन

इन महिलाओं में से 14 के पति भी जेल में ही निरुद्ध हैं। इस पर इन बंदियों को पत्नियों के सामने लाकर त्योहार मनाने की व्यवस्था भी की गई। एक स्थान पर पत्नी और पति को बैठाया गया। पूजा करने के बाद महिलाओं ने चांद देखने पर अपना व्रत खोला। एक घंटे तक सभी एक साथ रहे। इसके बाद सभी को उनकी बैरक में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed