फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make students employable by organizing workshops

Agra News: कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों को रोजगार योग्य बनाएं

Sat, 19 Aug 2023 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Aug 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Make students employable by organizing workshops
कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों को रोजगार योग्य बनाएं
विज्ञापन


- प्रमुख सचिव एम देवराज ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार की देर शाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्रों में विभिन्न प्रकार के कौशलों को विकसित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें। छात्रों को रोजगार योग्य बनाने में अहम भूमिका निभाएं।

निरीक्षण पर पहुंचे प्रमुख सचिव ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, हॉस्टलों, खेल सुविधाओं आदि का भ्रमण कर जानकारी ली। उन्होंने छात्रों के साथ संवाद भी किया। बातचीत के दौरान छात्रों ने प्रमुख सचिव को अपनी समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को साझा किया। इनमें बुनियादी ढांचे, पाठ्यक्रम, सुविधाएं, पाठ्येतर गतिविधियों, बैंक की सुविधा, एटीएम की सुविधा जैसे कुछ मुद्दे शामिल थे। उन्होंने शिक्षकों से भी मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं एवं साथ ही उनसे कॉलेज को और बेहतर बनाने से संबंधित सुझाव मांगे। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों एवं परेशानियों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों में विभिन्न प्रकार के कौशलों को विकसित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें। छात्रों को रोजगार योग्य बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से न केवल छात्रों को लाभ होगा बल्कि लंबे समय के लिए कॉलेज की प्रतिष्ठा और विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed