{"_id":"6039387f8ebc3ee91d29c913","slug":"make-public-welfare-schemes-of-the-government-to-the-people-kasganj-news-agr4824010150","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं’
विज्ञापन
कासगंज। मानपुर नगरिया स्थिति सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में हिंदू वाहिनी की बैठक की गई। इसमें योगी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को सराहा गया। वहीं जन जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
जिला संयोजक मनोज चौहान ने कहा कि योगी सरकार का बजट जनहितकारी है। प्रदेश सरकार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक कार्यकर्ता पहुंचाएं। इससे पात्र योजनाओं का लाभ ले सकें। यदि कोई पात्र योजनाओं से वंचित हैं तो उस तक लाभ पहुंचाने में मदद करें। सरकार की नीतियां सभी का साथ सभी का विकास की हैं। बैठक में आगामी पर्व व त्योहारों को धूमधाम से मनाए जाने की योजना बनाई गई।
संगठन का विस्तार करते हुए जिला संयोजक ने दतलाना पंचायत पर राजू को पंचायत संयोजक, हरिओम को पंचायत अध्यक्ष व लोकेश कुमार को पंचायत का प्रभारी मनोनीत किया। इस दौरान वीरेश, रवेंद्र बघेल, सोरों ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, राजकुमार, देव राणा, रिंकू परमार, बाबूगिरि गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।