{"_id":"6637d1ccfdcb779eb20436a1","slug":"make-people-aware-to-increase-voting-percentage-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114811-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को करें जागरूक
Mon, 06 May 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। संजीवनी परिवार ने निजी होटल में बैठक की। इसमें मतदान दिवस पर खुद मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
परिवार संयोजक तपन बिरला ने कहा कि सभी को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। कहा कि व्यवसायी अपने व्यावसायिक सहकर्मियों के साथ कम से कम 15 मिनट का समय निकालकर उन्हें परिवार सहित मतदान के लिए प्रेरित करें। वहीं अपने मित्रों सहित कम से कम 25 लोगों से संपर्क कर उन्हें मतदान के दिन मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदान करने की अपील करें। यह संदेश औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थानों तक भी पहुंचाएं। बैठक में कौशल सिंह, पदम अग्रवाल, डॉ. प्रवेश माहेश्वरी, शिशिर गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राहुल शारदा, मनोज अग्रवाल, सत्य प्रकाश गहलौत, अनिल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विनीत तायल, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।