Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make arrangements today; there will be no water supply in Yamunapar for 16 hours, starting tomorrow night.

Agra News: आज कर लें इंतजाम, कल रात से यमुनापार में 16 घंटे नहीं होगी जलापूर्ति

Thu, 19 Nov 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements today; there will be no water supply in Yamunapar for 16 hours, starting tomorrow night.
आगरा। रामबाग क्रॉसिंग के पास मेट्रो के कार्य के कारण छत्ता जोन और यमुनापार में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 20 नवंबर रात आठ बजे से 21 नवंबर दोपहर 12 बजे तक लगातार 16 घंटे लोगों को पानी नहीं मिलेगा। जलकल विभाग ने बृहस्पतिवार को होने वाली आपूर्ति के दौरान लोगों से पानी भरने की अपील की है।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुमार गाैरव ने बताया कि मेट्रो के काम के कारण शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और श्याम विहार कॉलोनी में दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सौदान सिंह डिग्री कॉलेज क्षेत्र, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास और नगला बिहारी सहित आसपास के इलाकों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से ही आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जरूरत पर टैंकर के लिए करें कॉल
आपात स्थिति में लोगों को राहत देने के लिए जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की है। पेयजल टैंकर मंगाने के लिए नागरिक विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722 या कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed