फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Voter Roll Revision Ahead of Panchayat Elections: 2.85 Lakh Fake Voters Identified

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026: आगरा की 16 ब्लॉक में 2.85 लाख फर्जी मतदाता, अनंतिम सूची हुई जारी

Wed, 24 Dec 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 08:56 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 की अनंतिम मतदाता सूची तहसीलों में चस्पा की गई। वृहद पुनरीक्षण में 16 ब्लॉक में 2.85 लाख फर्जी मतदाता मिले। 

विज्ञापन
Major Voter Roll Revision Ahead of Panchayat Elections: 2.85 Lakh Fake Voters Identified
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

वृहद पुनरीक्षण के बाद मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। छह तहसीलों में 16 ब्लॉक में 20.44 लाख मतदाता हैं। 3407 पोलिंग बूथ पर 2 लाख 85 हजार 963 मतदाता फर्जी मिले हैं। इनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज थे। इनके अलावा 3 लाख 2 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में 16 ब्लॉक में 20,28,122 मतदाता थे। वृहद पुनरीक्षण के लिए 1502 बीएलओ और 163 सुपरवाइजर तैनात किए थे। 1432 मतदान केंद्र हैं। 3407 पोलिंग बूथ हैं। जनगणना 2011 के अनुसार 25 लाख 26 हजार 677 आबादी थी। वर्ष 2021 में 20.28 लाख मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद 16 ब्लॉक में 3 लाख 2 हजार 212 मतदाता नए जुड़े हैं। 23,303 मतदाताओं ने अपने नाम, पता व अन्य संशोधन कराए हैं। ईपी रेशियो 2026 में 62.24 प्रतिशत रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) आजाद भगत सिंह ने बताया कि ज्यादा फर्जी मतदाता 30,856 शमसाबाद में मिले हैं। सबसे कम फर्जी मतदाता 9479 अकोला ब्लॉक में मिले हैं। सबसे ज्यादा नए 25,526 मतदाता खंदौली में बढ़े हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची पर आज से दाखिल होंगी आपत्तियां
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन एबी सिंह ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची के संबंध में आपत्ति और दावे 24 से 30 दिसंबर तक दाखिल होंगे। सूची में नाम जुड़वाने या किसी अन्य दावे के लिए 30 दिसंबर तक मतदाता फॉर्म 2, 3 व 4 भरकर जमा कर सकते हैं। किसी भी कार्य दिवस में एडीए प्रशासन कार्यालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अनंतिम मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed