{"_id":"65bb000c63a7b2634c05eb97","slug":"major-action-by-police-commissioner-six-constables-were-made-to-stand-in-line-allegation-of-collusion-with-cri-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, छह सिपाही किए गए लाइन हाजिर; अपराधियों से सांठगांठ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, छह सिपाही किए गए लाइन हाजिर; अपराधियों से सांठगांठ का आरोप
Thu, 01 Feb 2024 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:51 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ने जनता से गलत व्यवहार और जुआ-सट्टा कराने वालों से संलिप्तता के आरोप पर इन सिपाहियों के खिलाफ एसीपी से जांच कराई थी। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में खनन के लिए चर्चित खेरागढ़ सर्किल के तीन थानों के 6 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। इन पर आरोप है कि जनता से व्यवहार ठीक नहीं है। अपराधियों से सांठगांठ रखते हैं। जुआ-सट्टा कराने में लिप्त हैं। मामले में एसीपी खेरागढ़ ने गोपनीय जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच की भी संस्तुति की गई है। यह सर्किल खनन के लिए चर्चा में रहता है। पूर्व में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है।
डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि थाना खेरागढ़ में तैनात आरक्षी चालक मनोज कुमार, आरक्षी विशाल राठी, थाना जगनेर में तैनात आरक्षी संजीव कुमार, अक्षय कुमार और थाना बसई जगनेर में तैनात आरक्षी आकाश हुड्डा व प्रवेश कुमार को लाइन भेजा गया है। विभागीय जांच कराई जा रही है। सिपाहियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि उनका जनता के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। वह अपराधियों के साथ सांठगांठ करते हैं। थाने में सिपाहियों की तैनाती से पुलिस की छवि खराब हो रही है। एसीपी खेरागढ़ ने जांच के बाद रिपोर्ट दी। इसमें लिखा कि सिपाहियों की अपराधियों से सांठगांठ से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस आधार पर कार्रवाई की गई।
खनन के लिए चर्चाओं में रहे हैं खेरागढ़ सर्किल के थाने
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने की कवायद में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार के लिए दिशानिर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा बीट पुलिसिंग में सुधार के लिए कहा था। खेरागढ़ सर्किल के थाने पूर्व में खनन के लिए चर्चाओं में रहे हैं। राजस्थान से आने वाली खनन की गाड़ियां इन क्षेत्रों से निकलती हैं। पूर्व में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे। खनन के वाहनों को पकड़ा गया था। मार्ग पर कैमरे लगाए गए। पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई थीं। अब इन थानों के ही सिपाहियों की शिकायत पुलिस आयुक्त तक पहुंची है। कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। आगे भी कार्रवाई हो सकती है। देहात क्षेत्र के कई थानों की शिकायत पुलिस आयुक्त तक पहुंची हैं।