फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   majdoor

3500 प्रवासी श्रमिकों के बने अस्थाई राशन कार्ड

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
majdoor
कासगंज। लॉकडाउन में अपने घरों को लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए निशुल्क राशन देने को अस्थाई राशन कार्ड बनना शुरू हो गए है। अब तक 3500 प्रवासी श्रमिकों के कार्ड विभाग ने जारी किए हैं। ऐसे श्रमिकों को 1 जून से राशन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बढ़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने परिवार सहित जिले में आ गए। इन मजदूरों के लिए शासन की ओर से आत्मनिर्भर भारत योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत इन लोगों को दो माह तक निशुल्क राशन दिया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विभाग अब तक 3500 परिवारों के राशन कार्ड जारी कर चुका है। इन कार्डों में 14000 लोगों के नाम शामिल किए गए है। 31 मई तक ऐसे परिवारों के विभाग राशन कार्ड जारी करेगा। मशीन के माध्यम से इनको 1 जून से एक माह का राशन मिलेगा। राशन में कार्डधारकों को 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल एवं 1 किलो चना दिया जाएगा। इसके बाद एक माह का राशन और मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से प्रवासी मजदूरों के लिए आत्म निर्भर भारत योजना शुरू की है। योजना के तहत इन मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिवों को आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए है। शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के माध्यम से व्यवस्था निर्धारित की गई है। माह के अंत तक जो भी राशन कार्ड बनेंगे उनको 1 जून से पहले एक माह का राशन मिलेगा। -सत्यवीर सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed