फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri's daughters are showing their strength in hockey and athletics

Agra News: हॉकी और एथलेटिक्स में दम दिखा रहीं मैनपुरी की बेटियां

Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri's daughters are showing their strength in hockey and athletics
मैनपुरी। जिले की बालिकाओं की खेल प्राथमिकताओं में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले उनकी रुचि क्रिकेट और वालीबॉल में अधिक थी, वहीं अब हॉकी और एथलेटिक्स ने उनका ध्यान खींचा है। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में यह बदलाव साफ दिख रहा है, जहां 15 बालिकाएं हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं और 16 बालिकाएं एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटी हैं। स्टेडियम में क्रिकेट, वालीबॉल, हॉकी और खेलो इंडिया सेंटर में एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षक दे रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हॉकी और एथलेटिक्स खेलों के लिए बालिकाओं के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे इन खेलों में उनकी बढ़ती रुचि का पता चलता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन खेलों में बालिकाओं की संख्या और बढ़ेगी। क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मैनपुरी की बालिकाओं में विभिन्न खेलों में नए मुकाम हासिल करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में बालिकाओं ने विशेष रूप से हॉकी और एथलेटिक्स में अधिक रुचि दिखाई है। स्टेडियम में चल रहे हॉकी प्रशिक्षण कैंप में अब तक 15 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि खेलो इंडिया एथलेटिक्स के लिए 16 बालिकाएं पंजीकृत हैं और उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कैंप में अब तक 15 बालिकाओं ने पंजीकरण कराएं हैं। वहीं खेलो इंडिया एथलेक्टिस के लिए 16 बालिकाएं पंजीकृत हैं, उनको प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed