फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri's auditorium will be built on the lines of Panchjanya Auditorium of Mathura.

Agra News: मथुरा के पांचजन्य सभागार की तर्ज पर बनेगा मैनपुरी का ऑडिटोरियम

Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri's auditorium will be built on the lines of Panchjanya Auditorium of Mathura.
विकास भवन के पास निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, साथ में डी
मैनपुरी। कमिश्नर आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को मैनपुरी आए। उन्होंने विकास भवन के पास बन रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि इसका निर्माण मथुरा के पांचजन्य ऑडिटोरियम की तर्ज पर किया जाए। उस ऑडिटोरियम को खुद वहां की सांसद हेमा मालिनी ने एक कलाकार की दृष्टि से बनवाया है। उसका अधिकारी मथुरा जाकर निरीक्षण करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। डैशबोर्ड पर जिले की 11वीं रैंक एवं जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में 14वीं रैंक होने पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति ठीक नहीं है। एसडीएम, तहसीलदार, जिलापूर्ति अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति सुधारें।
विज्ञापन


बिजली निगम से दिखे नाखुश
कमिश्नर विद्युत निगम के कामकाजों से नाखुश दिखे। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत बिलिंग व्यवस्था सुधारी जाए, उपभोक्ताओं का किसी भी स्तर पर शोषण न हो, खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं, शहरी क्षेत्र में 22 प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्र में 32 प्रतिशत लाइन लॉस हैं। लाइन लॉस रोकने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी प्रभावी कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में विकास कार्य शेष
ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान पाया कि 950 विद्यालयों में फर्नीचर, 64 विद्यालयों में बाउंड्री वॉल एवं 192 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण अवशेष है, जिस पर उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत निधि से विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, बाउंड्री वॉल का कार्य प्राथमिकता पर कराएं।


एलाऊ में ग्राम चौपाल में पहुंचे कमिश्नर
गांव की समस्या-गांव में समाधान के तहत कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह जागीर के ग्राम एलाऊ में आयोजित ग्राम चौपाल में गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए। ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, निशुल्क बीज वितरण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महिला उत्थान एवं सशक्तीकरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर योजना, अन्नप्राशन योजना का लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed