{"_id":"5aa620534f1c1bb8758b4f2a","slug":"mainpuri-woman-of-death-on-late-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ठेले पर पत्नी को लेकर पहुंचा अस्पताल, पर नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ठेले पर पत्नी को लेकर पहुंचा अस्पताल, पर नहीं बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
ठेले पर मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला की सरकारी व्यवस्था की चूक के चलते जान चली गई। महिला की तबीयत खराब होने पर पति ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया।
एंबुलेंस नहीं पहुंची तो वह पत्नी को ठेले से जिला अस्पताल ले गया, लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने और वक्त जाया होने पर उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर का है। यहां के रहने वाले कन्हैयालाल की पत्नी सोनी 30वर्ष को सोमवार को सुबह दिल का दौरा पड़ा।

पत्नी को ठेले पर ले जाता पति
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की तबीयत खराब होने पर कन्हैयालाल ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन लगाया। काफी देर गुजरने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इधर महिला की तबीतय और बिगड़ गई।
इसके बाद कन्हैयालाल ने मजबूरन हथठेला मंगवाया और पत्नी को उस पर लेटा कर जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्तपताल ठेले से ले जाने की वजह से काफी वक्त बर्बाद हो गया।
जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस वक्त पर आ जाती तो सोनी की जान बच जाती।