फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri winter sunshine and maintain temperature

Agra News: सुबह हुई बूंदाबांदी, दिन में निकली धूप तो मिली राहत

Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri winter sunshine and maintain temperature
12एमएनपी-01-शहर में धूप निकली तो शहर में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बुधवार को सुबह मौसम ने करवट बदली तो जिले में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो लोगों को सर्दी से भी राहत मिल गई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। वहीं, शाम को भी सर्दी का अहसास कम रहा।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से सर्दी के कारण लोग परेशान थे। बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद आसमान साफ हो गया। सुबह 11 बजे के करीब धूप निकली तो लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर गई। दिन भर धूप रहने से न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ दस डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। धूप निकली तो लोग अपने काम निपटाने के लिए घरों से निकलने। इससे शहर की सड़कों पर बीते दिनों की अपेक्षा चहलकदमी अधिक रही। पूरे दिन लोग धूप का आनंद लेते रहे तो वहीं शाम को भी सर्दी का अहसास कम रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कोहरे की आशंका कम है, हालांकि सर्दी अभी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बाजारों में लौटी रौनक
मौसम में सुधार होने से बाजारों में भी रौनक नजर आई। दिन में धूप खिली तो महिलाएं और बच्चे बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। इसके चलते दुकानों पर भी रौनक रही। शाम को भी देर तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। बिक्री अच्छी हुई तो दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed