फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Widow accuses old brother-in-law of molestation

Mainpuri: विधवा ने वृद्ध देवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोली- नाम कराना चाहता है जमीन

Sat, 31 Dec 2022 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 07:40 AM IST
सार

विधवा की ओर से वृद्ध देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Mainpuri: Widow accuses old brother-in-law of molestation
किशनी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने वृद्ध देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। बताया कि देवर उसकी जमीन को अपने नाम कराना चाहता है। पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक वृद्ध विधवा ने बताया कि पांच दिन पूर्व वह घर में अकेली थी। तभी 65 वर्षीय देवर वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उससे कहा कि वह अपनी जमीन उसके नाम कर दे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा पहले भी इस तरह की हरकत की जाती रही, लेकिन वह लोकलाज के कारण सब कुछ छिपाए रही।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 

उधर देवर द्वारा भी कुछ दिन पूर्व भतीजों के खिलाफ झोपड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की तहरीर दी गई थी। कहा था कि उसे मकान में हिस्सा भी नहीं दिया जा रहा है। विधवा की ओर से वृद्ध देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed