फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri veeru,mainpuri sholay,sholay in mainpuri,dannahar mainpuri,man climb on tower,Mainpuri: a man climb on tower for his demand

सुनवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
mainpuri veeru,mainpuri sholay,sholay in mainpuri,dannahar mainpuri,man climb on tower,Mainpuri: a man climb on tower for his demand
दन्नाहार। घर की ओर जाने वाले रास्ते की समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साया युवक सोमवार की सुबह मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। जानकारी पर अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद युवक टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी 33 वर्षीय रामवीर सिंह के घर के लिए जाने वाला रास्ता खराब है। उसने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह रामवीर गुस्से में गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों के कहने पर जब वह नहीं उतरा तो किसी ने इसकी इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने भी रामवीर से नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। सूचना पर एसडीएम घिरोर अनिल कटियार, तहसीलदार नरेंद्र यादव पहुंच गए। युवक को नीचे उतर कर समस्या बताने को कहा। करीब तीन तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद युवक एसडीएम के आश्वासन पर नीचे उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर निस्तारित कराई समस्या
रामवीर ने एसडीएम को बताया कि उसने खेत खरीदा और वहीं पर मकान बनाकर रह रहा है। घर तक आने वाले रास्ता ग्राम पंचायत की जमीन पर है। जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके चलते घर तक आने के लिए कोई रास्ता नहीं है। एसडीएम ने मौके पर ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed