फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Two-year-old fell into the pond while playing, died

मैनपुरी: खेलते समय तालाब में गिरी दो साल की मासूम, मौत

Fri, 30 Dec 2022 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Two-year-old fell into the pond while playing, died
मैनपुरी। मोहल्ला ककरैया में शुक्रवार की शाम एक दो साल की बच्ची खेलते समय तालाब में गिर गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को उक्त घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया निवासी अफजल की दो साल की पुत्री आफ्शा शाम भाई व अन्य बच्चों के साथ मोहल्ला स्थित तालाब के पास खेल रही थी। तभी अचानक पैर फिसलने की वजह से वह तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन

बच्ची को तालाब में गिरता देख अन्य बच्चे डर गए और शोर मचाने लगे। परिजन को जानकारी हुई तो वह लोग तालाब पर पहुंचे। बच्ची को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed