फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri two woman died in road accident

मैनपुरीः ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 18 Feb 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Sun, 18 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
mainpuri two woman died in road accident
परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी में मैनपुरी के मोटा मार्ग पर रविवार शाम को सराय अगहृत से शादी के लिए चढ़ावा खरीदकर भाई के साथ लौट रही महिला व उसकी भतीजे की बहू को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं युवक भी घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद बेवर और भोगांव पुलिस ने तीन घंटे से लगे जाम को बमुश्किल खुलवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कन्नौज के गांव शंकरपुर थाना विशुनगढ़ निवासी राजू की शादी 20 फरवरी को होनी है। रविवार को उसकी बहन थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी सुनीता (30), भाई आनंद और ननद रीता के साथ चढ़ावा का सामान खरीदने के लिए फर्रुखाबाद क्षेत्र के सराय अगहृत गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तीनों चढ़ावा खरीदने के बाद मोटा रोड स्थित रामबाग मंदिर के पास पहुंचे। वहां से वह घर जाने के लिए दूसरे वाहन की तलाश कर रहे थे। शाम करीब चार बजे रामबाग मंदिर के पीछे ट्रक ने दोनों महिलाओं को रौंद दिया। 

सुनीता ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई। वहीं रीता काफी दूर तक ट्रक से घिसटती हुई चली गई। हादसे में आनंद भी घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। 

सूचना मिलने के बाद बेवर और भोगांव थाना पुलिस पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। शव उठाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर शव नहीं उठने लिए। सीओ के समझाने पर तीन घंटा बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। ट्रक चालक को पकड़ने के बाद भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उसे भीड़ से मुक्त कराने के बाद हिरासत में लेकर थाने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed