{"_id":"639f3be5286e4129050bbe79","slug":"mainpuri-two-patients-suffering-from-colic-and-pneumonia-died-mainpuri-news-agr55726381","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक मरीज को उपचार देते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में सर्दी जनित बीमारियों के साथ ही निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल पहुंचे निमोनिया से पीड़ित दो माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज ने पेटदर्द की समस्या के चलते दम तोड़ दिया।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 33 मरीज पहुंचे। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राजवीर सिंह के दो माह के पुत्र आभास को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के आगरा रोड निवासी 47 वर्षीय महावीर सिंह को पेटदर्द की दिक्कत होने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान महावीर सिंह की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ईएमओ डॉ. आदर्श सेंगर का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था जबकि वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हुई है।