{"_id":"639cae30aef216380506bc50","slug":"mainpuri-trolley-overturned-on-girl-students-near-canal-bridge-one-killed-mainpuri-news-agr557025944","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: नहर पुल के पास छात्राओं के ऊपर पलटी ट्रॉली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: नहर पुल के पास छात्राओं के ऊपर पलटी ट्रॉली, एक की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। मृतका अंशिका फाइल फोटो।
- फोटो : MAINPURI
आसपास
फोटो- 24, 25, 26
नहर पुल के पास छात्राओं के ऊपर पलटी ट्रॉली, एक की मौत
दूसरी छात्रा और वृद्ध घायल, परिजन में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सिंहपुर नहर पुल के पास स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं के ऊपर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दूसरी छात्रा व ट्रॉली पर बैठा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हादसे के बाद मृतका के परिजन में कोहराम मचा है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी जय कुमार की पुत्री अंशिका उर्फ शिखा (16) शहर के बाईपास रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार को वह कॉलेज आई थी, शाम के समय छुट्टी होने के बाद अंशिका सहेली गांव निवासी शिवानी के साथ साइकिल से गांव लौट रही थी। दोनों जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंचे, तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली छात्राओं के ऊपर पलट गई, साइकिल से जा रहीं छात्राएं ट्रॉली के नीचे दब गईं। हादसे के बाद चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने छात्राओं को ट्रॉली के नीचे से निकाला। अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं शिवानी व ट्रॉली पर बैठे वृद्ध रामतेज निवासी नगरिया घायल हो गए।
किसी वाहन की टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर
घायल हुई छात्रा हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग से गुजर रहे ट्रक का कट लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जा में लिया है। मार्ग का आवागमन सुचारु कराया। पुलिस अब ट्रैक्टर के चालक की तलाश के साथ ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गई है।